जेल के हॉल में कर रहे डांस //भगवान बिरसा मुंडा जेल में रसूखदार कैदियों के लिए अलग नियम है। क्योंकि, जेल में बंद रसूखदार कैदियों को पैसे के बल पर सभी तरह की सुविधाएं मिलती है।

Spread the love

जो दो कैदी डांस करते नजर आ रहे हैं, उनमें एक शराब घोटाले का आरोपी विधु गुप्ता है। जबकि दूसरा कैदी जीएसटी घोटाले का आरोपी विक्की भालोटिया है।

जेल के हॉल में कर रहे डांस

वायरल वीडियो को जेल में स्थित एक हॉल का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पहले का है। हाफ पैंट व टीशर्ट पहने दोनों आरोपी लगातार ठुमका लगा रहे हैं।

वीडियो में अगल-बगल कुछ आदमी भी दिखाई दे रहा हैं, जो डांस करते हुए आरोपियों को लगातार देख रहे हैं। हॉल में ही एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर खाना भी खा रहा है।

इस दौरान दो आरोपी लगातार रिएक्शन देते हुए डांस किए जा रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद मचा हडकंप

वीडियो वायरल होने के बाद जेल महकमे में हड़कंप मंच गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की।

जेल आईजी के निर्देश पर जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार की लापरवाही मानते हुए दोनों को बुधवार देर शाम निलंबित कर दिया गया।

इसके साथ ही दिनेश वर्मा को नया जेलर बनाया गया है। उन्हें तत्काल नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

पैसे दीजिए और पाइए हर सुविधा

भगवान बिरसा मुंडा जेल में रसूखदार कैदियों के लिए अलग नियम है। क्योंकि, जेल में बंद रसूखदार कैदियों को पैसे के बल पर सभी तरह की सुविधाएं मिलती है। जेल में कई खास वार्ड बने हुए हैं, जिसमें रसूखदार कैदी रहते हैं।

इन वार्डों में रहने के लिए एंट्री फीस देनी पड़ती है। इसके बाद प्रत्येक माह तय रकम खर्च करने पड़ते हैं। जेल में बंद कुछ नामचीन कैदी और बाहर में फैले सिंडिकेट जेल के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह व्यवस्था चलाते हैं।

source: bhaskar. com

“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *