पंजाब //बेटी के जन्म के अगले ही दिन पिता की 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई।परिवार के लिए सौभाग्य मानते हुए उसका नाम ‘बरकत’ रखा

Spread the love

पंजाब के मानसा जिले में एक परिवार की खुशियां उस समय दोगुनी हो गईं, जब बेटी के जन्म के अगले ही दिन पिता की 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई। बरेटा कस्बे के 24 वर्षीय बढ़ई युद्धवीर सिंह के घर 6 नवंबर को बेटी का जन्म हुआ था। इसके अगले ही दिन उन्होंने पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का पहला इनाम जीतकर 1.5 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए।

बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ रिश्तेदारों ने बेटा होने की इच्छा जताई थी, लेकिन बेटी के जन्म और लॉटरी जीतने की दोहरी खुशी ने सभी को हैरान कर दिया। युद्धवीर सिंह ने बेटी को अपने परिवार के लिए सौभाग्य मानते हुए उसका नाम ‘बरकत’ रखा।