भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने के आभूषण दान

Spread the love

तिरुमला

कौन हैं वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका, तिरुमला मंदिर में दान किया 121 किलो सोना

चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने गुरुवार, 26 नवंबर को तिरुमला के भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए, जिनकी कीमत करीब ₹207.6 करोड़ है। यह आधुनिक भारत में किसी एक भक्त द्वारा मंदिर को दिया गया सबसे बड़ा दान माना जा रहा है।

कौन हैं वर्धमान जैन?

वर्धमान जैन चेन्नई की हेल्थकेयर BPO कंपनी Access Healthcare के को-फाउंडर और वाइस-चेयरमैन हैं। उन्होंने अपने भाई अनुराग जैन के साथ मिलकर करीब 10 साल पहले यह कंपनी शुरू की थी। पिछले साल उन्होंने अपनी कंपनी की मेजॉरिटी हिस्सेदारी न्यूयॉर्क की एक प्राइवेट इक्विटी फर्म को बेची थी, जिसकी डील ₹6,000 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है।

121 किलो ही क्यों?

वर्धमान जैन ने बताया कि करीब 15 महीने पहले उन्हें 121 किलो सोना दान करने की अंत:प्रेरणा हुई। बाद में पता चला कि भगवान वेंकटेश्वर रोजाना करीब 120-121 किलो सोने के आभूषण पहनते हैं। इसे उन्होंने दिव्य संख्या बताया।

क्या-क्या दान किया?

  • कुल 46 आभूषण, 33 प्रकार के
  • 106 किलो सोना भगवान वेंकटेश्वर के लिए – हीरे जड़ा मुकुट, पद्म पीठम, कटी-वरद हस्तम, कर्णाभरणम, पाद कवचम आदि
  • 15 किलो सोना तिरुचूर में देवी पद्मावती के लिए सोने की साड़ी बनाने के लिए
  • आभूषणों में 238.2 कैरेट हीरे, 2,247.7 कैरेट नीलम, 91.6 कैरेट पीला नीलम, 84.2 कैरेट माणिक-पन्ना और 2,916.5 ग्राम शालिग्राम पत्थर लगे हैं।

दान के समय आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी भी मौजूद थे। सीएम ने इसे तिरुमला के आधुनिक इतिहास की अभूतपूर्व घटना बताया।

Source :National 24 News