गाजियाबाद: 6 करोड़ की प्रॉपर्टी और 2 करोड़ के डेथ इंश्योरेंस की लालच में पत्नी बनी ‘ज़हरखुरान’! पति को धीमा ज़हर देने के आरोप में रेनू भटनागर गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज……!!
पति सुशील भटनागर के खाने-पीने की चीजों में कथित तौर पर लंबे समय तक धीमा जहर (लेड/सीसा) मिलाया जा रहा था। उन पर बेटे और भांजे को भी जहर देने के आरोप लगे हैं।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला को उम्मीद थी कि पति की मौत के बाद उनकी करीब 5-6 करोड़ रुपये की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी (जिसमें वह नॉमिनी है) की संपत्ति व रकम उसे मिल जाएगी।
कुछ रिपोर्ट्स में अन्य लोगों और परिचितों की संलिप्तता की भी बात कही गई है











