ब्रेकिंग //रोहतक में खूनी गैंगवार: मिलन ढाबे पर 4 युवकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर वारदात

Spread the love

ब्रेकिंग

रोहतक में खूनी गैंगवार: मिलन ढाबे पर 4 युवकों की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर वारदात

रोहतक | खरावड़

बुधवार देर रात करीब 12:30 – 1 बजे, दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर स्विफ्ट कार में सवार 5 हथियारबंद बदमाशों ने खाना खा रहे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

बदमाशों ने 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। ढाबे पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए टेबल-कुर्सियों के पीछे छिप गए।

तीन युवकों की मौके पर ही टेबल पर मौत हो गई। चौथा युवक भागकर जान बचाने लगा, तो हमलावरों ने पीछा कर उसे भी गोलियों से भून दिया।

मृतकों की पहचान:

  • रिंकू, विनीत और गंजू – डीघल गांव, झज्जर
  • हिमांशु – बेरी क्षेत्र

बताया जा रहा है हिमांशु बेगुनाह था, सिर्फ खाना लेने आया था। उसे सन्नी समझकर गोली मार दी गई।

वारदात को हिमांशु भाऊ गैंग और सन्नी रिटोलिया गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है।

सूचना पर IG हामिद अख्तर, SP गौरव राजपुरोहित मौके पर पहुंचे। CIA, स्पेशल सेल और FSL टीम ने जांच शुरू कर दी है। बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

Source– टीम National 24 News