मथुरा: घुड़चढ़ी में जीजा ने सालों को पहनाई 500 के नोटों से बनी 100-100 फीट लंबी एक-एक करोड़ की माला, अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल……!!
राजस्थान के कामा क्षेत्र के गांव नंदोला निवासी और सरपंच योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने घुड़चढ़ी से पहले यह तोहफा दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्येक माला 500 रुपये के नोटों से बनी थी और करीब 100 फीट लंबी थी।
मालाओं की लंबाई और वजन बहुत अधिक होने के कारण दोनों दूल्हों को छत पर खड़ा किया गया और कई लोगों की मदद से इन्हें संभाला गया।
प्रशांत और कान्हा राघव की शादी गोवर्धन के मुड़सेरस गांव की युवतियों से तय थी











