Agra//ऑटो चालक की ईमानदारी: छात्रा का बैग-मोबाइल लौटाया, पुलिस ने किया सम्मान

Spread the love

ऑटो चालक की ईमानदारी: छात्रा का बैग-मोबाइल लौटाया, पुलिस ने किया सम्मान
टीएसआई मेघराज सिंह ने छात्रा के भाई को सौंपा सामान, स्थानीय लोगों ने सराहा

आगरा । बिजली घर चौराहे पर सोमवार को ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। सफर के दौरान एक छात्रा अपना बैग और मोबाइल ऑटो में भूल गई थी।

ऑटो चालक दिनेश, निवासी लहर पट्टी, शमशाबाद को सामान मिलने पर उन्होंने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीएसआई मेघराज सिंह ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा की पहचान की और उसका सामान सुरक्षित उसके भाई को सौंप दिया।

बैग और मोबाइल वापस मिलने पर छात्रा और उसके परिजनों ने ऑटो चालक दिनेश और ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी इस सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी ईमानदारी समाज में भरोसा और बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *