बागपत // विश्व विरासत दिवस उत्सव में पांचाल म्यूजिक सेंटर बड़ौत का शानदार प्रदर्शन _ विवेक जैन, बागपत, यूपी (दर्शन समीक्षा)

Spread the love

विश्व विरासत दिवस उत्सव में पांचाल म्यूजिक सेंटर बड़ौत का शानदार प्रदर्शन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। (दर्शन समीक्षा)

जनपद बागपत में विश्व विरासत दिवस उत्सव 2026 को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्व विरासत दिवस उत्सव 2026 को जनपद बागपत के जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत, डाक बंगला बागपत व नवाब की हवेली खुर्शीद मंजिल बागपत सहित अनेकों स्थानो पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आये लोगो ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला में शास्त्रीय संगीत प्रदान करने वाले प्रमुख केन्द्रों में शुमार बागपत के बड़ौत नगर में स्थित पॉंचाल म्यूजिक सेन्टर के संस्थापक व अध्यक्ष पंड़ित रामशरण पॉंचाल व उनके विद्यार्थियों वर्षा तोमर, आशा रानी पांचाल, टीना पांचाल, तबला वादक दीपक, सितार वादक गौरव जैन, आंचल रामनारायण आदि ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं गजल संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बागपत की ऐतिहासिक नवाब की हवेली खुर्शीद मंजिल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व सुप्रसिद्ध समाजसेवी नवाब अहमद हमीद की उपस्थिति में शाम ए गजल कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस गजल कार्यक्रम में भी पॉंचाल म्यूजिक सेन्टर बड़ौत ने शानदार प्रस्तुति देकर सबकी खूब प्रशंसा प्राप्त की। इस अवसर पर नवाब अहमद हमीद ने कहा कि विश्व विरासत दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होने उपस्थित सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा और उनकी जमकर सराहना की। संगीतज्ञ पंड़ित रामशरण पॉंचाल ने शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेमचन्द एई, जगमोहन, सागर तोमर, विनित, देविका, देवांशी, जयश्री, अन्नपूर्णा, दीपक राठी सहित समस्त सहयोगियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण व निर्देशन संगीतज्ञ पंड़ित रामशरण पॉंचाल व संचालन वर्षा तोमर द्वारा किया गया। विश्व विरासत दिवस उत्सव को यादगार बनाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेकों लोगो ने संगीतज्ञ पंड़ित रामशरण पॉंचाल व उनकी टीम की प्रशंसा की। इस अवसर पर जर्मन से आयी मिमि व उनकी टीम के सदस्यो, सेंटर फॉर हिस्टोरिक हाउसेज ऑफ इंड़िया के निदेशक डाक्टर एस्थर स्मिट, जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत के प्राचार्य डाक्टर विरेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक व जन उदय फाउंडेशन के चेयरमैन एड़वोकेट भानु प्रताप सिंह, जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *