गाजीपुर यूपी//नाबालिग विश्वकर्मा समाज की बिटिया के साथ हुए रेप एवं हत्याकांड पत्रकार विवेक यादव जब रिपोर्टिं की ,पत्रकार की सुरक्षा करने के बजाय प्रशासन ने भी उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग विश्वकर्मा समाज की बिटिया के साथ हुए रेप एवं हत्याकांड ने इंसानियत को झकझोर दिया है। बेहद दुखद और चिंताजनक बात यह है कि रात 10 बजे पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर न्याय दिलाने के बजाय समझौता करने का दबाव बना रहा था।
मौके पर मौजूद OBC Times के पत्रकार विवेक यादव Vivek Yadav Ycm जब इस पूरे मामले की रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी गांव के सामंती मानसिकता वाले गुंडों ने प्रशासन की मौजूदगी में पत्रकार के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं,

Oplus_131072

पत्रकार की सुरक्षा करने के बजाय प्रशासन ने भी उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह केवल एक परिवार या एक समाज का मुद्दा नहीं है, यह न्याय, संविधान और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है।
विश्वकर्मा समाज के भाइयों-बहनों, अभी भी समय है — जाग जाइए।
सोचिए, आपकी लड़ाई कौन लड़ेगा?
क्यों लड़ेगा?
जब आप खुद अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार नहीं होंगे।
कम से कम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना सीखिए।
आज किसी और की बेटी है, कल यह दर्द किसी के भी घर तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *