यूपी//मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ. मैं उससे शादी करना चाहती हूं. अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी.

Spread the love

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की  70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दिख रही है. बताया जा रहा है कि पूरा मामला बेलीपार थानाक्षेत्र के महावीर छपरा गांव का है, जहां 18 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए पानी टंकी पर चढ़ी थी. उसकी इस हरकत को देख आस-पास काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई. लोग उसे समझाने लगे. लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही.  

पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की बार-बार चिल्ला रहा थी- “मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ. मैं उससे शादी करना चाहती हूं. अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी.

पुलिस के बोलने पर भी टंकी से नीचे नहीं उतरी लड़की

इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. उनके कहने के बावजूद लड़की पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरी. फिर 2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया.

इसके बाद लड़की नीचे उतरी. फिर दोनों परिवारों की सहमति के बाद मौके पर ही शादी कराई गई. जयमाल के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों का चार साल से अफेयर था, लेकिन घरवालों ने युवती की शादी कहीं और फिक्स कर दी थी. 21 अप्रैल को युवती की शादी थी.

लड़की ने अपने प्रेम संबंध को लेकर क्या बताया?
लड़की ने बताया कि मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने मेरी शादी किसी और लड़के से तय कर दी. 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी. मैंने शादी के लिए मना भी किया, लेकिन घर वाले नहीं माने. मेरा घर से निकलना भी बंद कर दिया.

बता दें कि हाल के दिनों में इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें लड़की या लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गया हो और अपने प्रेमी या प्रेमिका को बुलाने की जिद अड़ गए हों.

सोर्स: इंडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *