धनबाद // सेंट्रल बैंक के नए रीजनल हेड बने दिव्येंदु कुमार

Spread the love

सेंट्रल बैंक के नए रीजनल हेड बने दिव्येंदु कुमार

धनबाद। (दर्शन समीक्षा) प्रवेश गुप्ता

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद क्षेत्रीय कार्यालय में दिव्येंदु कुमार (सहायक महाप्रबंधक) ने क्षेत्रीय प्रमुख (रीजनल हेड) का पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन से क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता धनबाद क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना, एमएसएमई, खुदरा और कृषि क्षेत्र में ऋण विस्तार करना तथा वित्तीय समावेशन योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू करना है। उन्होंने टीम के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन और ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत करने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *