थाना जनकपुरी साइबर सैल, द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुये व्यक्ति के कराये गये शत-प्रतिशत 50000/- रूपये वापस
सहारनपुर – शिकायकर्ता श्री गिरीश कुमार निवासी म0नं0 3 जनकनगर थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर ने साइबर शिकायत सं0 33103260068518 पंजीकृत कराई थी, जिसमें धोखाधडी से 50000/- रूपये अज्ञात व्यक्ति के खाते में आनलाइन ट्रांसफर करा लिये थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, सहारनपुर के निर्देशन में, साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान प्रभारी निरीक्षक श्री नेमचन्द के कुशल नेतृत्व में थाना जनकपुरी पर गठित साइबर सेल टीम द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता गिरीश कुमार उपरोक्त की धोखाधडी में गयी सम्पूर्ण धनराशि 50000/- रूपये सम्बन्धित नोडल अधिकारी से समन्व्य स्थापित कर आज दिनांक 15.04.2026 को साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना जनकपुरी द्वारा वापस कराई गई । शिकायतकर्ता द्वारा धोखाधडी में गई धनराशि वापस कराने पर थाना जनकपुरी पुलिस का आभार प्रकट किया है।
साईबर हेल्पडेस्क टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री नेमचन्द थाना जनकपुरी सहारनपुर
- निरीश्रक श्री लाल सिंह थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर
- क0आ0 शिखा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर
- 5.का0 132 संदीप कुमार थाना जनकपुरी सहारनपुर
CAUTION- किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर न करे, जालसाजो से सावधान रहे एवं किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराये।












Leave a Reply