सहारनपुर यूपी//स्मार्ट मीटर व सिलेंडर चारों तरफ मचा बवाल_ इरशाद खान मुंडन मुख्य सम्पादक वेस्टर्न हाक

Spread the love

वेस्टर्न हाक मुंडन की कलम से उगलता सच सहारनपुर *सहारनपुर | उपभोक्ता समस्या**स्मार्ट मीटर व सिलेंडर: चारों तरफ मचा बवाल, उपभोक्ता परेशान, कैसे निकले समाधान*सामाजिक लीडर बेबाक जनता की आवाज़ डॉक्टर राव यास्मिन खान शहर में चारों ओर स्मार्ट मीटर की समस्या व भरे हुए गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को समय से न मिलने से लोग काफी परेशान व चिंतित हैं, जिससे चारों ओर बवाल मचा हुआ है।*गली-मोहल्ले में चर्चा का विषय* शहर में किसी भी गली-मोहल्ले, चाय के होटल व हेयर कटिंग सैलून की दुकान या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाओ, हर तरफ स्मार्ट मीटर व सिलेंडर समस्याओं की ही चर्चा सुनने को मिलती है। कोई कहता है जब से स्मार्ट मीटर लगा है, बार-बार बिजली कट रही है तथा रिचार्ज कराना पड़ रहा है, कोई कहता है स्मार्ट मीटर तेज चल रहा है, कोई कहता है रिचार्ज कराने के कई-कई दिन बाद तक बिजली चालू नहीं हो पा रही है, कितने यूनिट खर्च हो रहे हैं, इसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है, किसी का बिल गलत आ रहा है, किसी का बिजली नहीं आ रहा है, कुल मिलाकर उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से संतुष्ट नहीं हो पा रहा है।*प्रीपेड मोड पर विवाद*

हालांकि बिजली सरकार ने पिछले दिनों सदन में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड योजना पर रखने की बात कही थी, मगर जिन उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगे चुके हैं, उनका कहना है कि विभाग ने उनके पुराने मीटर उतारने के बाद नए स्मार्ट मीटर लगाकर इन मीटरों को बिना उनकी सहमति के प्रीपेड कर दिया। अब अगर वह इस प्रीपेड मोड को पोस्टपेड कराने के लिए विभाग से छिड़ाछिड़ कर रहे हैं तो बिजली विभाग उनके पास ऐसा कोई आदेश न होने की बात कहते हुए उनके बिना परमिशन प्रीपेड किए गये मीटरों को पोस्टपेड नहीं कर रहा है।*गैस सिलेंडर की किल्लत* उधर खाना पकाने वाली गैस की कम आपूर्ति से सभी उपभोक्ताओं को समय से रिफिल न मिलने से काफी लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि कम्पनी में सहारनपुर इंडेन गैस सर्विस के रिफिल वितरण की जिम्मेदारी जरूर कितापुर गैस एजेंसी को सौंप दी है तथा प्रशासन ने गोदाम से रिफिल बंद करवाकर होम डिलीवरी की व्यवस्था करा दी है। मगर जब तक भी गैस सिलेंडरों का सहारनपुर के लिए कोटा बढ़ाकर पहले की तरह नहीं किया जाएगा, गैस की किल्लत दूर होने वाली नहीं है।*विभाग का पक्ष: फायदे भी हैं* सहारनपुर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता को काफी फायदा मिलेगा जैसे एडवांस बिल रिचार्ज करने पर दो प्रतिशत की छूट, मीटर रीडर के हर माह रीडिंग लेने आने, गलत रीडिंग होने, लोड बढ़ने व घटवाने, किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने, बिल सही कराने व जमा करने के लिए विभाग के चक्कर लगाने आदि से छुटकारा मिलेगा। यह सारा काम विभाग के स्मार्ट मीटर ऐप से घर बैठे हो जाया करेगा।उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर में यूनिट तेजी से तेज चलने की बात केवल अफवाह है, क्योंकि उन्होंने सहारनपुर में लगाये गये अब तक करीब 21 हजार स्मार्ट मीटरों में से उपभोक्ताओं की शिकायत पर उनके पुराने मीटर लगाकर स्मार्ट मीटर से चेक कराया तो रीडिंग बराबर थी।*जनता की मांग* उपभोक्ताओं की मांग है कि स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मोड में भी विकल्प दिया जाए और गैस सिलेंडरों का कोटा बढ़ाकर सहारनपुर में समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सामाजिक लीडर बेखौफ आवाज़ डॉक्टर राव यास्मिन खान ने इंडेन गैस कम्पनी से सहारनपुर में गैस सिलेंडरों का कोटा बढ़ाने की मांग की है

रिपोर्ट इरशाद खान मुंडन मुख्य सम्पादक वेस्टर्न हाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *