थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में घुसकर हिंदू देवता भगवान विष्णु की मूर्ति को गिरा दिया
दो देशों की लड़ाई में हिंदू के देवी देवताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जमीन जीतने की सनक में लोगों की मान्यताओं, उनके विश्वास का भी सम्मान नहीं किया जा रहा। भगवानों की मूर्तियां तोड़ी जा रही है, ध्वस्त की जा रही है। जिसे देखकर अब भारत भड़क उठा है। भारत ने इसे तुरंत बंद करने का आदेश देते हुए चेतावनी दी है। जिसे देखकर पूरी दुनिया चौंक गई है। विदेश में लगी भगवान विष्णु की 30 फीट ऊंची प्रतिमा को जमीन पर गिरा दिया जाता है। बिना यह ख्याल के कि यह सिर्फ एक प्रतिमा या मूर्ति नहीं यह करोड़ों सनातनियों का आस्था और विश्वास का प्रतीक है। और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो खतरनाक बवाल कट गया।
भारत ने अपने एक्शन से दुनिया को बहुत बड़ा संदेश भी दिया है। दरअसल थाईलैंड और कंबोडिया की बॉर्डर पर थाई सेना ने भगवान विष्णु की एक मूर्ति तोड़ दी। रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में घुसकर हिंदू देवता भगवान विष्णु की मूर्ति को गिरा दिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी पैदा हो गई है। घटना सोमवार 22 दिसंबर की बताई जा रही है। पूरी दुनिया में इस घटना को देखकर लोग गुस्से में हैं और भड़क उठे हैं। नई दिल्ली ने कहा कि इस तरह के अपमानजनक कृत्यों से दुनिया भर में अनुयायियों की भावनाएं आहत होती हैं, साथ ही उसने थाईलैंड और कंबोडिया दोनों से संवाद और कूटनीति के माध्यम से अपने सीमा विवाद को हल करने का आग्रह किया।












Leave a Reply