महिलाओं ने ‘अक्षय आंवला नवमी’ के पावन पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया
देवघर। प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को सनातन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पावन पर्व ‘अक्षय आंवला नवमी’ महिलाओं द्वारा पूरे श्रद्धा आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया ।यह पर्व सुख, समृद्धि और अनंत (फल) पुण्य प्राप्ति वाला माना जाता है।
इस पावन दिन में किए गए जप, तप, दान और पूजन का अक्षय (कभी समाप्त नहीं होने वाला) फल मिलता है ।शास्त्रों व मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी ने सबसे पहले आवले के वृक्ष की पूजा कर भगवान विष्णु और भगवान महादेव को इसी वृक्ष के नीचे भोजन कराया था ।माना जाता है ,कि इस दिन भगवान विष्णु ने कुष्मांडक नामक राक्षस का वध किया था, और भगवान कृष्ण ने कंस वध से पूर्व तीन वनो की परिक्रमा भी इसी दिन की थी। इसी तिथि से द्वापर युग की शुरुआत भी मानी जाती है। ‘अक्षय’ नाम के अनुरूप इस दिन किए गए दान और भक्ति का फल कभी समाप्त नहीं होता और कई जन्मों तक लाभ और पुण्य देता रहता है।











