आगरा// आगरा पुलिस विभाग में तैनात महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Spread the love

आगरा पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

आगरा। आगरा पुलिस विभाग में तैनात महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान आरती के रूप में हुई है, जो 2018 बैच की आरक्षी थीं।
  • सरकारी आवास में उनका शव फंदे से लटका मिला।
  • बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल पिछले एक महीने से अवकाश पर थीं और 4 नवंबर को उनकी ड्यूटी पर वापसी होनी थी। वे सरकारी आवास में अकेले रहती थीं।
  • सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
  • शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।