महिला श्रद्धालु ने किया राम मंदिर कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में एक महिला श्रद्धालु के अनोखे दान की चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के लिए 10 हजार रुपये का दान दिया, वहीं मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया।
महिला श्रद्धालु ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल मंदिर कर्मचारियों की सुविधाओं और उनके वेतन में बढ़ोतरी के लिए किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट को कुछ सुझाव भी दिए हैं।











