स्कूल-कॉलेज ठप, नहीं चलेंगी बसें… पंजाब में कल कर्मचारियों की हड़ताल

Spread the love

स्कूल-कॉलेज ठप, नहीं चलेंगी बसें… पंजाब में कल कर्मचारियों की हड़ताल

चंडीगढ़। पंजाब के लाखों कर्मचारी कल यानी 27 अगस्त को हड़ताल पर जाएंगे। अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश के लिए अप्लाई भी कर दिया है।

क्या है कर्मचारियों की मांग?

पंजाब में में कल करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को परमानेंट करना शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारी संगठन अन्य पेंडिंग मांगों को लेकर भी सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

ऐसे में पंजाब के लोगों के लिए कल का दिन किसी बड़ी समस्या से कम नहीं होगा। सरकारी कामकाज ठप होने से लोगों को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।