WAR LIVE //गैस ठिकानों पर ईरान की बमबारी से बैकफुट पर ट्रंप, 24 घंटे में यूटर्न…ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से एक तय ‘फीस’ लेने की तैयारी कर रहा है।

Spread the love

अब आपदा को अवसर में बदलेगा ईरान, जल डमरू मध्य से कमाएगा अरबों डॉलर प्रति वर्ष

ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से एक तय ‘फीस’ लेने की तैयारी कर रहा है। रणनीतिक रूप से अहम इस समुद्री रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से में व्यापार होता है। ऐसे में ईरान यहां से गुजरने वाले जहाजों से मोटी कमाई कर सकता है। यह कमाई उसकी घरेलू अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के साथ-साथ इजरायल और अमरिका के खिलाफ युद्ध जारी रखने में मददगार साबित होगी। ईरान के प्रोफेसर ने तेहरान के इस कथित प्लान का खुलासा किया है।

तेहरान यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर फोआद इजादी ने ड्रॉप साइट न्यूज से देश की स्थिति के बारे में बात की है। इजादी ने कहा है कि ईरान को पहले प्रतिबंधों से कमजोर किया गया और अब उसके प्रमुख शहरों पर भीषण बमबारी की जा रही है। ऐसे में ईरान जवाबी मिसाइल हमलों के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट का अपने एक ‘हथियार’ के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल करने की सोच रहा है।प्रोफेसर इजादी के मुताबिक, ईरानी सत्ता होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों पर 10 फीसदी टोल लगाने की योजना बना रहे हैं। इससे देश को सालाना तकरीबन 73 अरब डॉलर की कमाई होगी। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था अमेरिकी प्रतिबंधों के असर से उबरेगी और मौजूदा युद्ध में हो रहे नुकसान की भरपाई होगी। उन्होंने इसे एक जरूरी और मौजूदा समय का अच्छा कदम कहा है।
गैस ठिकानों पर ईरान की बमबारी से बैकफुट पर ट्रंप, 24 घंटे में यूटर्न…

मिडिल ईस्ट में ईरान द्वारा तेल ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी से मचा हाहाकार

मिडिल ईस्ट के गैस ठिकानों पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि अब ईरान के किसी भी गैस या तेल ठिकाने पर इजराइल हमला नहीं करेगा. ट्रंप ने अपने बयान में इजराइल से नाराजगी भी जाहिर की…

उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी भी नहीं थी. ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब ईरान ने मिडिल ईस्ट के 9 देशों के गैस ठिकानों पर एक साथ हमला किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *