फटा फट एक्सन//पुलिस ने चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की हत्या के आरोपियों को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है।

Spread the love

चंडीगढ़ : कैथल में पुलिस ने चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की हत्या के आरोपियों को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) और प्रीतम शाह (नवांशहर) के रूप में हुई है, जो बंबिहा गैंग के शूटर हैं। दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं….

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 18 मार्च 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में दिनदहाड़े चरणप्रीत सिंह की हत्या की थी। आरोपियों ने गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे चरणप्रीत को गोलियों से भून दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और दोनों आरोपी घायल हो गए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *