इश्क, साजिश और हत्या: गंगोह में प्रेमिका ने पहले प्रेमी संग मिलकर दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतारा

Spread the love


इश्क, साजिश और हत्या: गंगोह में प्रेमिका ने पहले प्रेमी संग मिलकर दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतारा

गंगोह के आशु सैनी हत्याकांड का खुलासा, शादीशुदा प्रेमिका ने पुराने प्रेमी संग रची साजिश

गंगोह के चर्चित आशु सैनी हत्याकांड का पुलिस ने करीब पांच महीने बाद खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक की *प्रेमिका रूबी निवासी मोहल्ला सराय गंगोह और उसके पुराने *प्रेमी सोनू निवासी गांव रंगेल* थाना गंगोह को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 13 नवंबर 2025 को ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा पुल के पास पानी में 30 वर्षीय आशु सैनी निवासी मोहल्ला मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ गंगोह का शव मिला था। इस मामले में मृतक के भाई सचिन सैनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक रूबी का पहले से गांव रंगेल निवासी सोनू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन सोनू की शादी हो जाने के बाद दोनों का मिलना कम हो गया। इसी बीच रूबी का संपर्क मोहल्ले में रहने वाले आशु सैनी से हो गया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
कुछ समय बाद रूबी और सोनू फिर से एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों ने आशु को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। 12 नवंबर 2025 की रात दोनों आशु को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा पुल पर ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। जब आशु नशे में हो गया तो दोनों ने मिलकर उसे पुल से नीचे पानी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक से गंगोह की ओर फरार हो गए। जाते समय रूबी आशु का मोबाइल भी अपने साथ ले गई और उसे गांव सांगाठेड़ा के पास एक तालाब में फेंक दिया। हालांकि पुलिस अभी तक मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रूबी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि उसका पति मजदूरी करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *