औरैया में एक लड़की ने शादी नहीं करने के लिए अजीब ड्रामा किया। वह घर से भागी तो अपने बिस्तर पर 5 फिट के सांप का केंचुल, रिंग, गले का धागा और चूड़ी रख दिया।
गांववालों को जैसे ही पता चला, सब कहने लगे कि लड़की नागिन बन गई। मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच पुलिस को सूचना पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गांव के ही लड़के से उसका अफेयर था, परिवार ने जो शादी तय की थी वह पसंद नहीं थी।
गांव के ही एक व्यक्ति और सामने आए। कहने लगे कि रीना तो दो दिन से खेतों में कुछ तलाश रही थी। अब पता चला कि वह सांप का केंचुल तलाश रही थी।
फिलहाल अभी लड़की का पता नहीं चला है। फोन वह साथ ले गई है। पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया है। जल्द बरामद करने की बात कह रहे।












Leave a Reply