Mathura Breaking//एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली, दीवार पर लिखा संदेश और सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य

Spread the love

“मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। महावन तहसील क्षेत्र के ग्राम खप्परपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर पति, पत्नी और तीनों बच्चों के शव पड़े मिले। सभी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

दीवार पर लिखा संदेश और सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य पुलिस के अनुसार, घर के अंदर दीवार पर लिखा मिला है— “अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।” इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि, नोट में आत्महत्या की ठोस वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसी और डीआईजी स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परिवार किन परिस्थितियों से गुजर रहा था।

सोर्स :तरुण मित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *