धूमधाम के साथ मनाया गया बाबा शाहमल का 229 वां जन्म जयंती समारोह
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।( दर्शन समीक्षा)
जनपद बागपत को गौरवान्वित करने वाले देश के महान सपूत और 1857 की क्रांति के महानायक वीर शहीद क्रांतिकारी बाबा शाहमल जी का 229 वां जन्म जयंती समारोह उनके गांव बिजरौल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाहमल स्मारक इण्टर कॉलिज बिजरौल में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक के सुपुत्र व प्रमुख समाजसेवी साहिल मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में सर्वप्रथम हवन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने बाबा शाहमल जी की आत्मा की शांति और देश की उन्नति के लिए आहुति डाली। इसके उपरान्त बाबा शाहमल के वंशज व समारोह के आयोजनकर्त्ता इज्जत परिवार से पूर्व कमांड़ो रमेश फौजी व उनकी टीम ने आये अतिथियों का पटका, फूल माला व चादर पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में अनेकों वक्ताओं ने बाबा शाहमल की महानता से लोगों को अवगत कराया और समारोह के शानदार आयोजन के लिए रमेश फौजी व उनकी टीम की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी महक सिंह ने की। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, चौधरी जयपाल सिंह़, खाप चौधरी विराज, धर्म प्रकाश मलिक, खाप चौधरी बालिस्ट सांगवान, श्रीभगवान, बलवीर सिंह भूत, सत्यवीर सिरसली, धमेन्द्र मलिक, सुभाष पहलवान, अकिंत चेयरमैन, विनोद खेड़ा, नरेश, प्रभात राणा, प्रज्ञा चौधरी, मनोज, योगाचार्य मुकेश मलिक, सुरेन्द्र दरोगा, अमित वेनीवाल सहित अनेकों सम्मानित जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। रमेश फौजी ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, अतिथियों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में हजारो लोगो ने बाबा शाहमल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।












Leave a Reply