बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी को बैट से पीट-पीटकर मार डाला, घर में बेटी को उसके साथ देख लिया था गुस्से में उसने ऐसा किया

Spread the love

बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी को बैट से पीट-पीटकर मार डाला

बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 45 साल के फैक्ट्री मालिक आनंदराज ने अपने 22-24 साल के कर्मचारी किरण की क्रिकेट बैट और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

  • मृतक किरण केरल के पलक्कड़ जिले के तिरुवेगापुरा का रहने वाला था। वह पिछले 2 साल से आनंदराज की स्वीट कॉर्न मशीन और ठेला बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। आनंदराज मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और कोगिलु रोड पर उसकी यूनिट है।
  • किरण का आनंदराज की 19 साल की बड़ी बेटी के साथ प्रेम संबंध था। बेटी मैसूर में PUC सेकंड ईयर की पढ़ाई करती है और हॉस्टल में रहती है, छुट्टियों में घर आई थी।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को आनंदराज ने बेटी से कहा था कि वह तमिलनाडु जा रहा है, लेकिन वह लौट आया और घर में किरण को बेटी के साथ देख लिया। गुस्से में उसने पत्नी और बेटी को चिक्कबल्लापुर में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया और किरण को घर में बंद कर दिया।

आरोप है कि उसने पूरी रात बैट और पाइप से उसे बेरहमी से पीटा। हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटों के बाद अगली दोपहर पेट में लात मारने पर किरण बेहोश हो गया। इसके बाद आनंदराज खुद उसे ऑटो से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

येलहंका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आनंदराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लड़की की उम्र की भी पुष्टि कर रही है और जांच जारी है।