माय भारत बागपत ने किया जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का भव्य आयोजन
- इनाम उल हसन, अदिति व जाहनवी करेंगे राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में बागपत का प्रतिनिधित्व – अनिकेत शर्मा
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। दर्शन समीक्षा
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई माय भारत केंद्र बागपत के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद बागपत स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च बागपत में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव रहा। इस विषय पर प्रतिभागी युवाओं ने अपने विचारों, तर्कों और दृष्टिकोण के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उनके मार्गदर्शन और उपस्थिति ने युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत केंद्र बागपत के जिला युवा अधिकारी अनिकेत शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान इनाम उल हसन, द्वितीय स्थान अदिति व तीसरा स्थान जाहनवी ने प्राप्त किया। अनिकेत शर्मा ने बताया कि अब ये तीनो विजेता राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में बागपत का प्रतिनिधित्व करेंगें। निर्णायक मंड़ल में जिला सूचना अधिकारी जनपद बागपत राहुल भाटी, जिला युवा कल्याण अधिकारी जनपद बागपत पुनीत कुमार, राजकीय कन्या इण्टर कालिज बागपत की प्रधानाचार्य डाक्टर प्रीति शर्मा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत की प्राचार्य डाक्टर राज लक्ष्मी, डाक्टर गजेन्द्र प्रताप सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन सपना राणा ने किया। इस अवसर पर स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च बागपत के सचिव शिखर चंद जैन, निदेशक प्रवीण मलिक, प्राचार्य ललित मोहन, सोनिया त्रिखा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आंचल श्योराण, अमन कुमार, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, नितिश भारद्वाज, शिवम, पंकज, प्रिया, कार्तिक, सुषमा त्यागी, अनुज, शाकिर, आसिफ, हर्ष, राहुल, अंकित, गुलफशा राजपूत, ताहिर अब्बास, सचिन शर्मा, अयान मिर्जा, दानिश मलिक, माजिद खान, मुस्कान सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।











