अर्णब की तरह मुरासु भी हुआ प्रचंड, आज रात आंध्र तट से टकराएगा तूफान, दिल्ली से यूपी और राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी में अर्णब के बाद अब चक्रवात मुरासु भी प्रचंड हो गया है। IMD के अनुसार मुरासु आज 2 नवंबर की रात 11:30 बजे से 3 नवंबर सुबह 4 बजे के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास लैंडफॉल करेगा। इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। आज सुबह 2:30 बजे यह तूफान चेन्नई से 260 किमी और नेल्लोर से 290 किमी दूर था।
दिल्ली-यूपी-राजस्थान पर असर –
दिल्ली-NCR: आज मुख्य रूप से साफ आसमान, आंशिक बादल। बारिश का अलर्ट नहीं। अधिकतम 28-29°C और न्यूनतम 17-18°C। हालांकि AQI खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में आज से 4 नवंबर तक छिटपुट से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इटावा, नोएडा, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, आजमगढ़, अयोध्या, आगरा में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान।
राजस्थान: सीधे तूफान का असर नहीं, लेकिन पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ छिटपुट बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं, झोंके 50 किमी तक। पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। सीकर, बीकानेर, झुंझुनूं, जैसलमेर, भरतपुर, धौलपुर में मौसम बदल सकता है।
IMD ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा में भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है।











