मुजफ्फरनगर // MBBS छात्रा हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली…पिता ने रोते हुए कहा- कोई दिक्कत थी तो बताना चाहिए था। ऐसा नहीं करना चाहिए था। हमें जिंदगी भर का दर्द दे गई।

Spread the love

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली…

सुसाइड नोट नहीं मिला, कमरा अंदर से बंद, मां-बाप दोनों सरकारी टीचर

मुजफ्फरनगर– मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा ने सोमवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। छात्रा का नाम शगुन सैनी (23) था। वह MBBS फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी। मां-बाप दोनों सरकारी टीचर हैं। एक भाई है, वह भी एमबीबीएस कर रहा है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां-बाप मुजफ्फरनगर पहुंचे। शव देखकर मां बेहोश हो गई। पिता ने रोते हुए कहा- कोई दिक्कत थी तो बताना चाहिए था। ऐसा नहीं करना चाहिए था। हमें जिंदगी भर का दर्द दे गई। घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की….