रिश्तों का अनोखा मामला – पत्नी प्रेमी के साथ गई तो पति ने करा दी दोनों की शादी

Spread the love

मलिहाबाद – अजब-गजब मामला

रिश्तों का अनोखा मामला – पत्नी प्रेमी के साथ गई तो पति ने करा दी दोनों की शादी

मलिहाबाद में रिश्तों का अनोखा मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि एक PRD जवान की पत्नी घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार ने महिला और उसके प्रेमी की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पति ने दोनों को ढूंढ निकाला।

पत्नी ने पति के सामने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए पति ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी।

इसके बाद पति ने खुद मंदिर पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी। मलिहाबाद की यह अनोखी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पति के इस फैसले की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।