बांग्लादेश बार्डर पर 11.28 किलो से अधिक सोना जब्त, कीमत 17.40 करोड़ रुपए बांग्लादेशी घुसपैठिये के पास से बरामद सोने का वजन 11.28 किलोग्राम से अधिक है.अब तक 100 करोड़ का सोना जब्त

Spread the love


बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि नदिया जिले में सीमा सुरक्षा बल की सतर्क गश्ती टीम ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को धर दबोचा और उसके पास से करोड़ों रुपए मूल्य की सोने की एक बड़ी खेप बरामद की.

हल्दरपाड़ा सीमा चौकी पर 5 सितंबर को हुई कार्रवाई
बीएसएफ ने कहा है कि शनिवार (5 सितंबर) शाम को नदिया जिले में हल्दरपाड़ा सीमा चौकी (Haldarpada Border Outpost) के पास संदिग्ध हलचल देखने के बाद जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर बांग्लादेशी नागरिक को काबू में लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से तस्करी कर लाये गये सोने के कुल 89 बिस्कुट बरामद हुए.

11.28 किलो से अधिक सोना जब्त, कीमत 17.40 करोड़ रुपए
बांग्लादेशी घुसपैठिये के पास से बरामद सोने का वजन 11.28 किलोग्राम से अधिक है. जब्त सोने का बाजार मूल्य 17.40 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है. गिरफ्तारी और जब्ती के बाद बीएसएफ ने आरोपी बांग्लादेशी तस्कर और जब्त सोने को कानूनी जांच व पूछताछ के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों को सौंप दिया है.

अब तक 100 करोड़ का सोना जब्त
सीमा पार से होने वाले अपराधों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए बीएसएफ की 32वीं बटालियन ने विशेष स्ट्राइक टीमें तैनात की हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस बटालियन ने अगस्त 2023 से लेकर अब तक सीमावर्ती इलाकों से 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 120 किलोग्राम से ज्यादा सोना जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है.