दही हांडी उत्सव में हादसा: बच्चे समेत दो की मौत, मुंबई-ठाणे में 42 गोविंदा घायल
मुंबई। जन्माष्टमी पर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई और ठाणे में कई हादसे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार पिरामिड बनाते समय गिरने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 से अधिक गोविंदा घायल हो गए।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हर साल की तरह इस साल भी ऊंची दही हांडी को फोड़ने के लिए गोविंदा पथकों ने कई थर के मानव पिरामिड बनाए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कई गोविंदा नीचे गिर गए।
प्रशासन ने आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।











