मेरठ में नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
मेरठ/हस्तिनापुर: हस्तिनापुर में गंगा किनारे चल रही एक नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
जानकारी के मुताबिक यहां मशीनें लगाकर अवैध सिगरेट यूनिट स्थापित की गई थी। फैक्ट्री में देश के कई बड़े ब्रांड्स के नाम से नकली सिगरेट बनाकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान मौके से भारी तादाद में तैयार और अधबनी सिगरेट, तंबाकू, रैपर और ब्रांडेड पैक्स में पैक की गई सिगरेट बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि इस अवैध फैक्ट्री का मालिक दिल्ली निवासी रवि है, जो फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











