हरियाणा: कुरुक्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की निर्मम हत्या की
कुरुक्षेत्र। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक किराये के मकान में रह रहे 40 वर्षीय व्यक्ति राजेश की उसकी पत्नी विमला देवी द्वारा हत्या का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर बोरी में भर रही थी। इसी दौरान मकान मालिक मौके पर पहुँच गया। मकान मालिक को देखकर घबराई महिला ने छत से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।











