सेवा व समर्पण का अनूठा मिसाल, ” नि:शुल्क सेवालय” सेवा शिविर पूरे श्रद्धा व समर्पण के साथ श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को कर रहा है ,पूरी निष्ठा से -बोलबम कांवरियो की सेवा
देवघर । प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा
स्थानीय तिवारी चौक रोड एवं जलसार पार्क के निकट “निःशुल्क सेवालय’ सेवा शिविर द्वारा शिवभक्त बोल बम कांवरियों की सेवा श्रावण की अंतिम सोमवारी पर पूरे श्रद्धा व समर्पण के साथ की जा रही है। और यह शिविर सेवा व समर्पण का अनूठा मिसाल बन गया है।
शिवभक्त रंजन कुमार चौधरी, द्वारा शुभारंभ हुए इस शिविर में गर्म चाय,जल, शरबत, ढंडा, कोल्ड ड्रिन्क, लस्सी, हलुआ, नीम्बू पानी, फलाहारी हलुवा,फल-केला, अनार, अमरूद , इत्यादि एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में सेवा करने वालों में रंजन कुमार चौधरी,देब कुमार ,चुन्ना सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, सरिता चौधरी, , उत्तम साह, लक्षमी देवी चंद्रवंशी,मनीष चौधरी,बृजेश सिंह, निशांत तिवारी, जितेंद्र सोनी, चुन्नु कुमार, जितेंद्र मालाकार, आशीष चौधरी , सत्येन्द्र सिंह,कोमल साह , बबलू राय, मिलन सिंह, रवि शेखर, धर्मराज, अंकित कुमार, प्रकाश शर्मा, मनोज राय, आशीष चौधरी, , इत्यादि अनेको लोग भारी संख्या में मौजूद थे।











