Spread the love

चपाती बैंक द्वारा हर शुक्रवार रेलवे स्टेशन पर गरीबों को भोजन वितरण
संस्थापक मनीष अरोड़ा ने सेवा से जुड़ने की अपील की

सहारनपुर। चपाती बैंक के संस्थापक मनीष अरोड़ा के द्वारा रेलवे स्टेशन प्रांगण में गरीब एवं असहाय लोगों के लिए हर शुक्रवार को भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर मनीष अरोड़ा ने कहा कि चपाती बैंक परिवार में सेवा करने के लिए आप संस्था से जुड़ सकते हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को भूखा न सोने देना है। स्टेशन आने वाले जरूरतमंद यात्रियों और गरीब लोगों को हर शुक्रवार गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम में पवन सचदेवा, ईशू अरोड़ा, विपिन कश्यप, सोहेल अंसारी सहित चपाती बैंक के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।