Big Breaking// होर्मुज में एक और जहाज के ऊपर मिसाइल अटैक,भारतीय जहाज पर हमले की दूसरी घटना है।सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है। 

Spread the love

14 मई 2026 की दरमियानी रात को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज ‘MSV हाजी अली’ ओमान तट के पास डूब गया है।

हालांकि, राहत की बात है कि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है। 
हादसे से जुड़ी खास बातें:
जहाज का नाम: MSV हाजी अली (गुजरात के द्वारका निवासी सुलतान अहमद अंसार का जहाज)।
स्थान: ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास, होर्मुज स्ट्रेट।
कारण: क्रू मेंबर्स के मुताबिक, किसी ड्रोन या मिसाइल जैसे हथियार से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई थी।
यात्रा: जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था।
बैकग्राउंड: यह एक हफ्ते के भीतर इस इलाके में भारतीय जहाज पर हमले की दूसरी घटना है। इससे पहले 7-8 मई को MSV अल फैज नूरे सुलेमानी
यह क्षेत्र वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण अत्यधिक असुरक्षित बना हुआ है।
भारत ने बुधवार को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर रहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान अनुसार, बुधवार (13 मई) को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला किसी भी हालत में मंजूर नहीं है. हम इस बात की निंदा करते हैं कि व्यावसायिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि करते हुए ओमानी अधिकारियों का आभार जताया. लिखा कि जहाज पर सवार भारतीय क्रू सुरक्षित हैं और हम उन्हें बचाने के लिए ओमानी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं. अंत में एक बार फिर इस कृत्य की आलोचना करते हुए कहा गया कि भारत फिर से कहता है कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने और बेगुनाह आम क्रू सदस्यों को खतरे में डालने, या किसी और तरह से नौवहन और कॉमर्स की आजादी में रुकावट डालने से बचने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *