गोरखपुर में कक्षा 9 की 15 वर्षीय छात्रा रविवार दोपहर जान देने की नीयत से 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 3 घंटे तक उसका हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा, महिला दरोगा जागृति खरवार जोखिम उठाकर टंकी पर पहुंचीं और उसे पीछे से पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लड़की ने टंकी से छलांग लगा दी, लेकिन महिला दरोगा ने उसका हाथ और कुर्ती मजबूती से पकड़ लिया

Spread the love

यूपी के गोरखपुर में कक्षा 9 की 15 वर्षीय छात्रा रविवार दोपहर जान देने की नीयत से 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 3 घंटे तक उसका हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा। इस दौरान वह पैर लटकाकर टंकी पर बैठी रही। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग लड़की को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे लेकिन वह नहीं मानी। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई और सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस ने भी लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनकी भी बात मानने से इनकार करती रही।

पुलिस ने लड़की को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। जानकारी होने पर छात्रा की मां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी जब वह नीचे नहीं उतरी तो महिला दरोगा जागृति खरवार जोखिम उठाकर टंकी पर पहुंचीं और उसे पीछे से पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लड़की ने टंकी से छलांग लगा दी, लेकिन महिला दरोगा ने उसका हाथ और कुर्ती मजबूती से पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक वह हवा में लटके रही, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों टंकी पर पहुंचे और लड़की को सुरक्षित ऊपर खींच लिया।