स्कूल में नर्सरी की बच्ची का यौन शोषण, चॉकलेट का लालच देकर गलत तरीके से छुआ, पीड़ित ने मां से कहा- ये ‘बैड अंकल’

Spread the love

स्कूल में नर्सरी की बच्ची का यौन शोषण, चॉकलेट का लालच देकर गलत तरीके से छुआ, पीड़ित ने मां से कहा- ये ‘बैड अंकल’

दिल्ली– बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय नर्सरी छात्रा के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल से जुड़े बस/कैब चालक विकास को गिरफ्तार किया है।

बच्ची की मां ने 19 अगस्त को उसके व्यवहार में बदलाव और निजी अंगों पर चोट के निशान देखे। पूछने पर बच्ची ने स्कूल के एक ‘बैड अंकल’ का जिक्र किया और बताया कि वह उसे चॉकलेट देता था।

बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। बाद में 24 अगस्त को फोटो और CCTV फुटेज दिखाए जाने पर उसने आरोपी ड्राइवर को पहचान लिया।

पुलिस के मुताबिक CCTV में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर स्कूल परिसर में घूमते और बच्ची का पीछा करते देखा गया। आरोप है कि उसने बच्ची को चॉकलेट देकर सीढ़ियों के नीचे उसके साथ गलत हरकत की।

शुरुआती जांच में बच्ची के साथ कई बार, करीब चार घटनाओं की बात सामने आई है। हालांकि अंतिम तथ्य जांच और साक्ष्यों से स्पष्ट होंगे।

आरोपी करीब आठ महीने से स्कूल बस चला रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल और CCTV फुटेज कब्जे में लिए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक मोबाइल में छोटे बच्चों को चॉकलेट देते हुए कुछ वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।