छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग //बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहे विमान का टायर फटा, दिल्ली से आ रही थी फ्लाइट

Spread the love

छत्तीसगढ़: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहे विमान का टायर फटा, दिल्ली से आ रही थी फ्लाइट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे (चक्करभाठा) पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एअर की फ्लाइट (91697) की रनवे पर लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर फट गया। धमाके की आवाज और अचानक हुई इस घटना से एयरपोर्ट प्रशासन और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पायलट की सूझबूझ, हादसा टला

लैंडिंग के वक्त जोरदार आवाज के साथ टायर फटने के बावजूद पायलट ने असाधारण सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया। पायलट ने विमान का संतुलन बिगड़ने नहीं दिया और उसे सुरक्षित रूप से रनवे के किनारे रोक लिया।