Spread the love

स्वदेशी जागरण मंच ,ने स्वदेशी अपनाने , भारत को संपन्न राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कांवरिया सेवा शिविर के माध्यम से सेवा की अद्‌भूत मिसाल पेश करते हुए सेवा शिविर का किया समापन

देवघर । प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

स्थानीय जलसार चिल्ड्रेन पार्क के निकट स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी अपनाने, भारत को सम्पन्न राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ पवित्र व पावन श्रावण मास के मासव्यापी सेवा शिविर का समापन करते हुए कांवरिया सेवा शिविर के माध्यम से देवतुल्य शिवभक्तों व मानवता की सेवा का पुनीत कार्य कर अद्भूत व अनुठी मिशाल पेश की। साथ ही, अगले वर्ष और भी बेहतर और बृहत सेवा बोलबम कांवरियो को मुहैय्या कराने का संकल्प लिया गया। समापन समारोह में प्रान्त संयोजक राजेश उपाध्याय, प्रान्त कोष प्रमुख विष्णु सिंह, प्रान्त समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, अमर कुमार सिन्हा, गौरी शंकर शर्मा, बाबू सोना श्रृंगारी ब्रजेश सिंह, माया केसरी, लक्षमी देवी चंद्रवंशी, अतिश शंकर झा, गिरीश सिंह, तनुजा कुमारी, महेश दुबे, अजिते दुबे, गुड्डु बंका, मिथिलेश बाजपेयी, प्रेम लता बरनवाल, विनोद साह, अरुण सिंह, इत्यादि अनेकों लोग मौजूद रहे। समापन अवसर पर मंच द्वारा उन सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार और कृतज्ञता व्यक्त की गई जिन्होंने शिविर के माध्यम से अपना बहुमूल्य समय शिव भक्तों की सेवा में दी । समाज के उन लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने शिविर के माध्यम से सामग्री शिव भक्तों को वितरित की ।