Spread the love

सरकार का बड़ा फ़ैसला, 60 वर्षीय महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ़्त यात्रा

लखनऊ– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी..अब 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा मिलेगी..आधार या वोटर आईडी दिखाना ही पर्याप्त होगा। इससे प्रदेश की एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को राहत मिलेगी। सरकार पर अनुमानित ₹22.50 करोड़ प्रति माह खर्च आएगा..मुख्यमंत्री जल्द इस योजना का शुभारंभ करेंगे। यह फैसला माताओं-बहनों के प्रति सम्मान का सुंदर प्रतीक है..