कानपुर// कूड़े में फेंकी एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफी, लोगों ने बैग-बोरे में भरकर ले गए

Spread the love

कानपुर: कूड़े में फेंकी एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफी, लोगों ने बैग-बोरे में भरकर ले गए

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डंपिंग साइट के पास एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। किसी ने एक्सपायर्ड चॉकलेट, टॉफी और बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। इसकी खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सामान उठाकर बैग व बोरियों में भरकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Oplus_131072

वीडियो में बड़ी संख्या में लोग जमीन पर बिखरे पैकेट्स उठाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हाथों से उठा रहे हैं तो कुछ थैले और डिब्बे लेकर भर-भरकर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी फैक्ट्री संचालक या व्यापारी ने बिक्री के लिए अनुपयुक्त और एक्सपायर्ड हो चुकी सामग्री को वहां फेंक दिया था। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के अनुसार कुछ पैकेट्स पर 2024 की एक्सपायरी डेट भी अंकित थी।

घटना के वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि FSSAI नियमों के तहत एक्सपायर्ड या अनुपयुक्त खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करना अनिवार्य है। इन्हें खुले में कूड़े पर फेंकना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे सामान खाने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है, खासकर बच्चों के लिए यह जोखिम भरा है।

अभी तक प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और FSDA से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

(नोट: वीडियो की पूर्ण आधिकारिक पुष्टि अभी लंबित है।)