सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार सुबह एक सोने की खदान अचानक ढह गई. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हादसा अब्बा इलाके में एक छोटी सोने की खदान में हुआ.
स्थानीय अधिकारी और राहत के काम में जुटे रेड क्रॉस ने ये जानकारी दी. शुरुआत में 30 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 100 के पार पहुंच गया. बचावकर्मियों ने कई घंटों तक हाथ से मिट्टी और मलबा हटाकर शव बाहर निकाले











