दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास का अवैध निर्माण ध्वस्त; हटाए बैरिकेट्स
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरे के लिए लगाए गए बैरिकेड और ट्रैफिक बोलार्ड हटा दिए गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन परिसर के बाहर लगे इन अवरोधकों को हटाया है। ये बैरिकेड और बोलार्ड लंबे समय से हाई कमीशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे।
बुलडोजर से ढहाया अतिक्रमण
चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई। शांति पथ स्थित दूतावास परिसर में निर्धारित क्षेत्र से बाहर बनाए गए ढांचे को ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान वीजा काउंटर और उससे जुड़े कुछ हिस्से भी हटाए गए।











