Spread the love

श्रद्धा व आस्था का महाकुंभ , तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम आये बोलबम कांवरिया की सेवा में पूरे समर्पण के साथ लगा है– स्वदेशी जागरण मंच , बाटी गई फलाहारी जलेबी
देवघर। प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा

देवनगरी बाबाधाम में स्वदेशी अपनाने और भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने एवं विश्वगुरु बनाने के मिशन के साथ , पूरे श्रद्धा , निष्ठा, व समर्पण के साथ देवतुल्य बोलबम कांवरिया की सेवा में तीसरी सोमवारी पर स्थानीय जलसार चिल्ड्रन पार्क स्थित शिविर में लगा है — स्वदेशी जागरण मंच । मंच द्वारा जल, शरबत ,नींबू पानी, फल इत्यादि की शिवभक्तों को पूरे भक्ति भाव से सेवा दी जा रही है । साथ ही,मंच द्वारा फलाहारी जलेबी कांवरियों को वितरित किया गया ।मंच के श्री मनोज सिंह ,संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता ,माया केसरी ,अमर कुमार सिंहा ,आशा झा,लक्ष्मी देवी, राजीव झा, मिथलेश बाजपेई ,बृजेश सिंह ,अभय सिंह, त्रिदेव के डॉक्टर राकेश सिंह, गौरी शंकर शर्मा, जीवेश सिंह, सुधीर सिंह, गिरीश सिंह, बिनोद साह, बाबू सोना श्रृंगारी, , अजित दुबे,विपिन अग्रवाल, अभय सिंह, निशांत जी, बबली बरनवाल,इत्यादि सक्रियता से लगे हुए हैं, और भक्तों की सेवा कर रहे हैं।

जाने-माने समाजसेवी बाबा बलियासे ने शिवभक्तों की सेवा में हलुवा का वितरण किया

Oplus_131072

बाबाधाम की पावन धरा पर ऑक्सीजन मैन व शहर के जाने-माने समाजसेवी बाबा बलियासे ने अपनी टीम के साथ देवतुल्य कांवरियों बोलबम शिव भक्तों की सेवा में हलुवा का वितरण किया। उन्होंने पूरे श्रद्धा व समर्पण के साथ शिवभक्तों की सेवा की। हर हर महादेव के नारों से सारा वातावरण गूंजायमान होता रहा।