नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी ने जब एबीवीपी को दी थी माफी मांगने की सलाह, सेक्रेटरी ने कर दिया था इनकार
16 अगस्त रविवार 2026-27
नई दिल्ली: इमरजेंसी के दिनों में अटल बिहारी वाजपेयी नजरबंद थे। उन्हें दिल्ली के 1, फिरोज़शाह रोड बंगले में नजरबंद रखा गया था। एम्स में उनकी स्लिप डिस्क की सर्जरी होनी थी, इसलिए उन्हें बंगलोर की जेल से दिल्ली लाकर रखा गया था।

विपक्ष इस कोशिश में था कि इंदिरा गांधी किसी तरह चुनाव करवा दें। दिसंबर, 1976 में ओम मेहता (जो इंदिरा के करीबी थे और सरकार की ओर से संपर्क सूत्र का काम भी कर रहे थे) उनसे मिले और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शिकायत की।
देशहित में झुकने से परहेज नहीं – एबीवीपी को दी माफी मांगने की सलाह:
मेहता ने बताया कि एबीवीपी के लड़कों ने हिंसा की है और रेल की पटरियां उखाड़ दी हैं।

उस समय राम बहादुर राय एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव हुआ करते थे। वह खुद मध्य प्रदेश में जेल में बंद थे। जब उनकी रिहाई हुई तो वह तुरंत वाजपेयी से मिलने दिल्ली पहुंचे। वाजपेयी ने उन्हें समझाया कि एबीवीपी की ओर से माफी मांग ली जाए।नीरजा चौधरी अपनी किताब ‘हाउ प्राइम











