मध्यप्रदेश कटनी : पिता की मौत के बाद जिस बच्चे ने महज दो वर्ष पांच माह की उम्र में अपना सबसे बड़ा सहारा खो दिया था, उसी बच्चे के भविष्य को संवारने की दिशा में पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
पुलिस विभाग ने दिवंगत आरक्षक के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक का दर्जा प्रदान किया है। कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने महज ढाई साल के बच्चे को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा तो वहां मौजूद बच्चे की मां की आंखों से आंसू छलक पड़े।











