एक कर्जदार द्वारा उधार चुकाने के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल करने का प्रयास भारी पड़ गया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने एक बड़े फर्जी करेंसी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.5 लाख रुपये की भारी-भरकम फेस वैल्यू वाले जाली नोट बरामद किए हैं।

Spread the love

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक दिलचस्प और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कर्जदार द्वारा उधार चुकाने के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल करने का प्रयास भारी पड़ गया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने एक बड़े फर्जी करेंसी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.5 लाख रुपये की भारी-भरकम फेस वैल्यू वाले जाली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी घुरवा राम को अपने लेनदार दिनेश कुमार यादव को कर्ज चुकाना था। इसके लिए उसने दिनेश कुमार यादव को 9 अगस्त को कवर्धा के पोंडी गांव बुलाया था। तयशुदा योजना के मुताबिक, घुरवा राम के साथी सतीश कुमार ने दिनेश को 500-500 रुपये के जाली नोटों से भरा एक बैग थमा दिया। जब दिनेश ने उन नोटों को ध्यान से देखा तो उसे गड़बड़ी का अहसास हुआ और वह तुरंत सतर्क हो गया। इसके बाद, अगले ही दिन यानी 10 अगस्त को दिनेश ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।