गोबर्धन घी पर रेड,इंदौर डिपो पर छापेमारी कर करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के 25,000 लीटर घी की बिक्री पर रोक लगाई

Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर और रीवा जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने Parag Milk Foods के गोवर्धन घी ब्रांड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर डिपो पर छापेमारी कर करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के 25,000 लीटर घी की बिक्री पर रोक लगाई गई और 20 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि रीवा के डी-मार्ट से भी अमानक घी के पैकेट जब्त किए गए हैं।


इंदौर (एबी रोड डिपो) और रीवा (डी-मार्ट)
ज़ब्ती और रोक: इंदौर में 25,000 लीटर (कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये) और रीवा में करीब 150 लीटर (198 पैकेट) घी की बिक्री रोकी गई।
गुणवत्ता की जांच के लिए कुल 20 से अधिक नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा कमिश्नर के निर्देश पर मिलावट रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *