यूपी के उन्नाव जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 28 साल पहले मृत मान लिया गया एक युवक बुधवार को सही सलामत अपने घर लौटा आया

Spread the love

यूपी के उन्नाव जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 28 साल पहले मृत मान लिया गया एक युवक बुधवार को सही सलामत अपने घर लौटा आया है। तीन दशक पहले वह मुंबई में काम करने गया था। उस दौरान उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। जिसके कारण युवक की परिजनों से बातचीत भी बंद हो गई थी।

कई साल बीतने के बाद जब युवक का कोई हालचाल नहीं मिला तो घरवालों ने उसे मृत मान लिया था और उसकी तेरहवीं तक कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, सुमेरपुर ब्लॉक के हमीरपुर गांव का रहने वाला मुनेश्वर यादव 28 साल पहले 1998 में पैसा कमाने गया था, मुंबई जाने से पहले मुनेश्वर की शादी भी हो गई थी और उसकी पत्नी गर्भवती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *